An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



मॉक पोल के चरण या सही क्रम || Sequence or Steps for Mock Poll

मतदान दिवस के दिन मतदान प्रारंभ करने से पहले मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ होती है। मॉकपोल कराने के लिए एक निश्चित क्रम या चरणों का पालन किया जाता है जिससे मॉकपोल निर्विघ्न व सहजता के साथ संपन्न किया जा सकता है। मॉकपोल के लिए निम्न चरणों का पालन करना चाहिए―

1. क्लियर बटन दबाना― सर्वप्रथम मतदान अधिकारियों को CU (Control Unit) के क्लियर बटन को दबाना चाहिए जिससे CU में जो भी डेटा हो वह मिट जाये।

2. CU के डिस्प्ले में प्रदर्शन― CU का डाटा पूरी तरह से क्लियर हो जाने के पश्चात सभी अभ्यर्थियों के लिए वोटों की संख्या शून्य प्रदर्शित होंगी। डिस्प्ले के इस प्रदर्शन को अभिकर्ताओं (Agents) को दिखाया जाना चाहिए।

3. अभिकर्ताओं को खाली VVPAT दिखाना― VVPAT (Voter Verifiable Paper Audit Trail) के खाली कम्पार्टमेंट को अभिकर्ताओं को दिखाया जाना चाहिए जिससे पारदर्शिता स्पष्ट हो।

4. दिखावटी मतदान कराना― मतदान कोष्ट में एक मतदान अधिकारी एवं सभी मतदान अभिकर्ता मत देने के लिए उपस्थित रहें। मतदान अभिकर्ता अपनी पसंद की बटन दबाने को कहा जाये और सभी अभिकर्तागण BU की बटन कम से कम एक बार दबाते जायें।

5. वोटों की संख्या 50― अभिकर्ताओं के द्वारा कम से कम 50 वोट डाले जाने चाहिए और सभी अभ्यर्थियों को लगभग समान संख्या में मत मिले इस हेतु मत डालने का एक निश्चित क्रम होना चाहिए ताकि मतदान की पारदर्शिता स्पष्ट हो सके।

6. दिखावटी मतदान के मतों का रिकॉर्ड― PO (पीठासीन अधिकारी) को दिखावटी मतदान में डाले गए मतों का लिखित रिकार्ड रखते जाना चाहिए ताकि बाद में मिलान करने हेतु सुविधा हो।

7. CU पर Close दबाना― जब सभी अभ्यर्थियों को बराबर-बराबर मत देते हुए मतों की संख्या 50 के उपर हो जावे तो PO या अन्य किसी भी मतदान अधिकारी को CU का Close बटन दबाना चाहिए। ये सारी प्रक्रिया अभिकर्ताओं के समक्ष की जानी चाहिए।

8. Result बटन दबाना― CU की close button दबाने के बाद Result दबाना चाहिए। CU के डिस्प्ले में प्रदर्शित हो रहे रिजल्ट को अभिकर्ताओं को देखने के लिए कहना चाहिए। सभी अभ्यर्थियों को दिये मतों का मिलान करते हुए अभिकर्ताओं को संतुष्ट करना चाहिए।

9. VVPAT से पर्चियाँ हटाना― मॉक पोल के दरमियान VVPAT मशीन में कटकर गिरी पर्चियों को निकालकर CU के मतों के परिणामों से मिलान करना चाहिए। जाँच सही होने पर आगे की गतिविधि की जानी चाहिए।

10. Clear बटन दबाना― अब वास्तविक मतदान की तैयारी हेतु CU में दिखावटी मतदान में डाले गए मतों मिटाने (Delete करने) हेतु CU का Clear दबाना चाहिए ताकि सभी मत मिट जावें और सभी अभ्यर्थियों के डाले गये मतों की संख्या Zero-Zero हो जावें।

11. पर्चियों पर Mock Poll slip का मुहर लगाना― VVPAT से निकली हुई पर्चियों के पिछले भाग पर रबर स्टैम्प से Mock Poll slip का मुहर लगाना चाहिए।

12. काले लिफाफा में पर्चियों को रखना― VVPAT से निकली और स्टैम्प लगी सभी पर्चियों को विशेष काले लिफाफे में रखकर मुहरबंद कर देना चाहिए। पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अभिकर्ताओं को लिफाफे पर हस्ताक्षर करना चाहिए।

13. काले लिफाफे पर जानकारी का अंकन― पर्चियों को लिफाफे में भर देने की पश्चात उसे मुहरबंद कर उसके ऊपर मतदान केन्द्र का नाम व क्रमांक, AC का नाम व क्रमांक, मतदान की तिथि के साथ मॉक पाल की VVPAT पेपर पर्चियों की संख्या लिखना चाहिए।

14. पिंक पेपर सील लिफाफे को मुहरबंद करना― पिंक पेपर सील जिस पर पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर हों से काले लिफाफे को सील बंद कर देना चाहिए।

15. मॉक पोल प्रमाण-पत्र पर हस्ताक्षर करना― जब मॉक पोल पूर्ण हो जाए और लिफाफे को मुहर बंद कर दिया जाए उसके बाद मॉक पोल प्रमाण-पत्र पर हस्ताक्षर करना चाहिए।

16. CU और VVPAT की सीलिंग― मॉकपोल समाप्ति के पश्चात CU और VVPAT ड्रॉप बॉक्स को मुहरबंद करना चाहिए। सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात निर्वाचन आयोग के द्वारा नियत समय पर मतदान प्रारंभ करना चाहिए।

निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी की लिंक्स👇
1. निर्वाचन संबंधित शब्दसंक्षेप उनके पूर्ण नाम एवं हिन्दी में अर्थ
2. डाक मतपत्र क्या है? डाक मतपत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया
3. मतदान सामग्री जिन पर विशेष ध्यान देना चाहिए

इस 👇 बारे में भी जानें।
P-1, P-2, P-3, P-4 के कार्य - त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन -2022

इस 👇 बारे में भी जानें।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन P-1 के कार्य

इस 👇 बारे में भी जानें।
P-2, P-3, P-4 के कार्य

इस 👇 बारे में भी जानें।
मतदान दलों को प्राप्त होने वाली सामग्री की सूची।

इस 👇 बारे में भी जानें।
मतदाता को अमिट स्याही कब और कैसे लगाना चाहिए?

इस 👇 बारे में भी जानें।
आदर्श मतदान केंद्र की विशेषताएँ

इस 👇 बारे में भी जानें।
पीठासीन अधिकारी के दायित्व।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. नियुक्ति – गलत जानकारी देकर नियुक्ति पाना, नियुक्ति में प्राथमिकता
2. वरिष्ठता निर्धारण नियम
3. अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन (कक्षा 5 व 8) सत्र 2023-24 हेतु दिशा-निर्देश एवं महत्वपूर्ण जानकारी
4. ब्लूप्रिंट के आधार पर तैयार मासिक मूल्यांकन टेस्ट माह अगस्त 2023
5. अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन वर्ष 2023-24 कक्षा 1 से 4 एवं 6 से 7 हेतु RSK के दिशा-निर्देश व टाइम टेबल

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. जन शिक्षक के कार्य एवं उत्तरदायित्व
2. कर्मचारियों/शिक्षकों के सेवा काल की प्रमुख तिथियाँ
3. मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते।
4. मप्र राज्य कर्मचारी गृहभाड़ा भत्ते की दरें।
5. शासकीय पत्रों एवं राजकाज में प्रयुक्त कठिन पारिभाषिक शब्दों के अर्थ
6. शिक्षा सत्र 2022 23 की गतिविधियां आर. एस. के. निर्देश
7. जानिए आपके जिले की शिक्षा के क्षेत्र में क्या है रैंकिंग
8. शिक्षकों की वरिष्ठता कब प्रभावित होती है
9. कर्मचारियों के लिए आदर्श आचरण संहिता के मुख्य बिंदु।
10. Date of birth (जन्मतिथि) अंग्रेजी शब्दों में कैसे लिखें।
11. विद्यालय Udise कैसे भरें
12. शासकीय कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के अलावा मिलने वाली सुविधाएँ।
13. अशासकीय विद्यालय में क्रीड़ा शुल्क केवल 40% भाग रहेगा- निर्देश
14. मध्य प्रदेश योग आयोग का गठन

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. विभागीय जाँच निलम्बन एवं निलम्बन से बहाली प्रक्रिया
2. मोटर कारों पर तिरंगा फहराने का विशेषाधिकार किन्हें है?
3. समयमान वेतन एवं क्रमोन्नत वेतनमान
4. न्यू पेंशन स्कीम नियमावली।
5. पेंशन से आशय।
6. अवकाश के प्रकार एवं अवकाश हेतु पात्रता।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. नियुक्ति में प्राथमिकता एवं आयु सीमा में छूट
2. विद्यालयों में शिक्षक छात्र अनुपात
3. कर्मचारियों हेतु गृह भाड़ा भत्ता से संबंधित संपूर्ण जानकारी।
4. एकीकृत शाला निधि (Composite school grant) वर्ष 2022-23
5. एण्डलाइन टेस्ट 2022_23 महत्वपूर्ण बिंदु।
6. अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्रता एवं अपात्रता

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. स्थानान्तरण नीति 2022
2. ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम से लगेगी हाजिरी
3. हाथ धुलाई दिवस- हाथ धोने के प्रमुख स्टेप्स
4. अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा 2022 23 का स्वरूप - महत्त्व बिंदु
5. 5th 8th परीक्षा पंजीकरण संशोधित तिथियाँ
6. प्राथमिक शिक्षक वरिष्ठता सूची 2023-24
7. शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की प्रमुख धाराएँ
8. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आधारभूत सिद्धांत एवं विजन

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

नवीन जानकारी एवं हुए संसोधन ― लोकसभा निर्वाचन 2024 | निर्वाचन कार्य, प्रपत्रों एवं सामग्री से संबंधित जानकारी

इस लेख में लोकसभा निर्वाचन 2024 संपन्न कराने हेतु निर्वाचन अधिकारी, कर्मचारियों को दिए गए प्रशिक्षण एवं जारी की गई पी पी टी की सार स्वरूप जानकारी यहाँ दी गई है।

Read more

CU, BU, VVPAT की त्रुटियों (विफलताओं) का प्रबंधन / मतदान की तैयारी के दौरान - अनुलग्नक 21 की जानकारी

इस लेख में CU, BU, VVPAT की त्रुटियों (विफलताओं) का प्रबंधन / मतदान की तैयारी के दौरान - अनुलग्नक 21 की जानकारी दी गई हैं।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe