An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



जिले के 4 योग्य एवं अनुभवी प्रश्न निर्माणकर्त्ताओं का चयन || वार्षिक मूल्यांकन 2023-24 हेतु ऑनलाईन पोर्टल पर लर्निंग आउटकम आधारित प्रश्न निर्माण व अपलोड

राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेश क्र/रा.शि. के / मूल्यांकन/परीक्षा/2023-24/8/58 भोपाल, दिनॉक: 01.12.2023 के अनुसार―
वार्षिक मूल्यांकन (कक्षा 3 से 8) सत्र 2023-24 हेतु ऑनलाईन पोर्टल पर लर्निंग आउटकम आधारित प्रश्न निर्माण एवं अपलोड करने विषयक जानकारी दी गई है।

पत्र में कहा गया है―
सीखने की प्रक्रिया द्वारा बच्चों में कक्षा एवं विषय अनुसार निर्धारित 'अधिगम प्रतिफल' (Learning Outcomes) विकसित करने के उद्देश्य से आकलन की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने हेतु कक्षा 3 से 8 के विभिन्न प्रकार के आकलन हेतु "रटंत अधिगम' से हटकर उच्च गुणवत्तायुक्त प्रश्न निर्मित किए जाने हैं।

उच्च गुणवत्ता युक्त प्रश्न बैंक विकसित करने हेतु राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा ऑनलाईन पोर्टल का निर्माण किया गया है। जिसमें सभी प्रकार के प्रश्न तैयार करने, एडिट करने तथा मॉडरेट करने की सुविधा दी गई है। इस कार्य हेतु विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रश्न निर्माणकर्ता स्वयं के यूनिक आईडी से लॉगिन करके आयटम बैंक मेन्यू में जाकर प्रश्न निर्माण / अपलोड कर सकेंगे।

वर्तमान अकादमिक सत्र के वार्षिक मूल्यांकन हेतु कक्षा 3 से 8 के सभी विषयों यथा हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, मराठी, उर्दू, पर्यावरण अध्ययन, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान के लर्निंग आउटकम्स आधारित बहुविकल्पीय, रिक्त स्थान की पूर्ति, अतिलघुउत्तरीय, लघुउत्तरीय एवं दीर्घउत्तरीय प्रश्न निर्मित किये जाना है।

कक्षावार एवं विषयवार प्रश्नों का विवरण

राज्य स्तर से विषय विशेषज्ञों द्वारा कक्षावार एवं विषयवार निर्मित कराए गए ब्लूप्रिंट अनुसार बहुविकल्पीय, रिक्त स्थान की पूर्ति, अतिलघुउत्तरीय, लघुउत्तरीय एवं दीर्घउत्तरीय प्रश्नों की संख्या निम्नलिखित सारणी अनुसार अंतिम रूप से तैयार किया जाएगा―

विषय कक्षा प्रति विषय अपलोड एवं मॉडरेट किए जाने वाले प्रश्नों की न्यूनतम संख्या प्रश्नों का विवरण एवं अंक विभाजन
हिन्दी 3, 4, 5, 6, 7, 8 भाषा (हिन्दी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दू) हेतु
○ बहुविकल्पीय ― 50 प्रश्न
○ रिक्त स्थान की पूर्ति ― 50 प्रश्न
○ अतिलघुउततरीय ― 60 प्रश्न
○ लघुउत्तरीय ― 60 प्रश्न
○ दीर्घउतारीय ― 40 प्रश्न
बहुविकल्पीय
(1 अंक X 5 प्रश्न)
रिक्त स्थान की पूर्ति-
(1 अफ X 5 प्रश्न)
अतिलघुतत्तरीय-
(2 अंक X6 प्रश्न)
लघुउत्तरीय
(3 अंक X6 प्रश्न)
दीर्घउत्तरीय
(5 अंक X4 प्रश्न)
अंग्रेजी 3, 4, 5, 6, 7, 8 _,,_ _,,_
मराठी 3, 4, 5, 6, 7, 8 _,,_ _,,_
उर्दू 3, 4, 5, 6, 7, 8 _,,_ _,,_
संस्कृत (तृतीय भाषा) 6, 7, 8 बहुविकल्पीय ― 25 प्रश्न
रिक्त स्थान की पूर्ति ― 25 प्रश्न
अतिलघुउत्तरीय ― 30 प्रश्न
लघुउत्तरीय ― 30 प्रश्न
दीर्घजात्तरीय ― 20 प्रश्न
_,,_
पर्यावरण अध्ययन 3, 4, 5 _,,_ _,,_
गणित 3, 4, 5, 6, 7, 8 _,,_ _,,_
विज्ञान 6, 7, 8 _,,_ _,,_
सामाजिक विज्ञान 6, 7, 8 _,,_ _,,_

पोर्टल पर प्रश्नों को अपलोड करने एवं मॉडरेशन हेतु दिशा निर्देश―
1. प्राचार्य डाईट प्रश्न निर्माण, पोर्टल पर अपलोड करने एवं मॉडरेशन हेतु उत्तरदायी अधिकारी होने के संबंध में पत्र में जानकारी दी गई है।

2. परिशिष्ट-1 अनुसार संलग्न सूची (RSK के पत्र में देखें) में प्रत्येक डाईट को एक कक्षा एवं एक विषय के प्रश्न निर्माण, अपलोड व मॉडरेशन हेतु कार्य आवंटित किया गया है। अतः आपके निर्देशन एवं समन्वयन में विषय समन्वयक द्वारा गुणवत्ता पूर्ण प्रश्नों का निर्माण किये जाने के संबंध में पत्र में जानकारी दी गई है। कहा गया है कि इस कार्य को गंभीरता पूर्वक किया जायेगा। प्रत्येक कक्षा व विषय के फायनल किए गए प्रश्नों का प्रस्तुतीकरण प्राचार्य डाईट एवं विषय समन्वयकों द्वारा अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष राज्य स्तर पर किया जाएगा।

3. उक्त कार्य हेतु प्राचार्य डाइट तथा विषय समन्वयक (डाईट फैकल्टी) जिले के 4 योग्य एवं अनुभवी प्रश्न निर्माणकर्त्ताओं का चयन करने के संबंध में पत्र में जानकारी दी गई है।

4. पत्र में कहा गया है ― प्रश्न निर्माण / मॉडरेटर के लिए चयनित विषय विशेषज्ञ / SRG/DRG शाला में उस स्तर की कक्षाओं को पढ़ाते हों एवं पूर्व से मूल्यांकन कार्य से जुड़े हों। विषय विशेषज्ञों के चयन में गुणवत्ता व संबंधित कार्य के अनुभव को ध्यान में रखा जाना होगा।

5. प्रश्नों का निर्माण सत्र 2023-24 हेतु निर्धारित पाठ्यक्रम एवं प्रचलित पाठ्य पुस्तकों के आधार पर कराया जाए। साथ ही ध्यान रखा जाए कि प्रश्नों की भाषा से किसी धर्म, जाति, संप्रदाय की भावनाएँ आहत न हों। प्रश्नों की भाषा भ्रामक न होने के संबंध में पत्र में जानकारी दी गई है।

6. प्रथम चरण में विषय समन्वयक के मार्गदर्शन में उपरोक्त तालिका के कॉलम 3 अनुसार निर्धारित संख्या में प्रश्न यूनीकोड में टाइप कर अपलोड किए जाए। द्वितीय चरण में मॉडरेशन कार्य किया जाने के संबंध में पत्र में जानकारी दी गई है।

7. चयनित प्रश्न निर्माणकर्ता गुणवत्ता युक्त प्रश्नों को अपलोड करेंगे। प्रश्नों की गुणवत्ता के लिए प्रश्न निर्माणकर्ता एवं मॉडरेटर संयुक्त रूप से जिम्मेदार होने के संबंध में पत्र में जानकारी दी गई है।

8. प्रश्न निर्माणकर्ताओं द्वारा कक्षावार एवं विषयवार राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी ब्लू प्रिंट अनुसार बहुविकल्पीय, रिक्त स्थान की पूर्ति, अतिलघुउत्तरीय, लघुउत्तरीय एवं दीर्घउत्तरीय प्रश्न निर्मित किए जाए। कक्षावार एवं विषयवार ब्लूप्रिंट शीघ्र ही जारी किया जा रहा है।

9. प्रश्न निर्माणकर्ताओं द्वारा अपलोड किये जाने वाले प्रश्नों का मॉडरेशन प्राचार्य डाईट द्वारा नियुक्त मॉडरेटर (डाईट फैकल्टी) द्वारा किया जाए। जहाँ डाईट को आवंटित किए गए विषय की फैकल्टी नहीं है, वहाँ प्राचार्य द्वारा शालाओं से योग्य एवं अनुभवी मॉडरेटर का चयन किया जाए। मॉडरेटर द्वारा प्रश्नों की गुणवत्ता को परखा जाए। प्रश्न पर्याप्त गुणवत्ता युक्त न होने पर उस प्रश्न को रिजेक्ट किया जाए व गुणवत्ता युक्त नए प्रश्न निर्मित कर आयटम बैंक में अपलोड किया जाए। प्रश्न में आवश्यकता होने पर आंशिक संशोधन यूनिकोड में किये जाने के संबंध में पत्र में जानकारी दी गई है।

10. पत्र में कहा गया है कि प्राचार्य डाईट द्वारा मॉडरेटर की यूनिक आई डी को परीक्षा पोर्टल पर मैप करेंगे। इसके पश्चात ही मॉडरेटर अपनी यूनिक आई डी से लॉगिन कर प्रश्नों को मॉडरेट कर सकेंगे।

प्रश्न निर्माण, पोर्टल पर अपलोड करने एवं मॉडरेशन हेतु कार्यशाला

प्रश्न निर्माण, पोर्टल पर अपलोड करने हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला एवं मॉडरेशन कार्य हेतु दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा सकती है। पत्र में मानदेय के बारे में जानकारी दी गई है।
अधिक जानकारी के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेश क्र/रा.शि. के / मूल्यांकन/परीक्षा/2023-24/8/58 भोपाल, दिनॉक: 01.12.2023 का अवलोकन करें।

जानकारी का स्रोत ― राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेश क्र/रा.शि. के / मूल्यांकन/परीक्षा/2023-24/8/58 भोपाल, दिनॉक: 01.12.2023

इस 👇 बारे में भी जानें।
ओलंपियाड प्रतियोगिता 2023-24 विस्तृत जानकारी

इस 👇 बारे में भी जानें।
एल्युमिनियम के बर्तनों के घातक परिणाम— इनमें मध्याह्न भोजन न पकाने के निर्देश

इस 👇 बारे में भी जानें।
प्राथमिक शिक्षक, खेल संगीत शिक्षक वरिष्ठता सूची

इस 👇 बारे में भी जानें।
समय विभाग चक्र अकादमिक वर्ष 2023-24

इस 👇 बारे में भी जानें।
base line test 2023-24

इस 👇 बारे में भी जानें।
नवीन शैक्षिक सत्र हेतु लोक शिक्षा संचनालय के दिशा निर्देश

इस 👇 बारे में भी जानें।
Aera Education Office की स्थापना

इस 👇 बारे में भी जानें।
मध्याह्न भोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी

इस 👇 बारे में भी जानें।
स्कूल चले हम अभियान प्रथम चरण 2023-24

इस 👇 बारे में भी जानें।
शैक्षणिक सत्र 2023-24 की गतिविधियाँ। राज्य शिक्षा केंद्र का पत्र।

इस 👇 बारे में भी जानें।
1 जुलाई 2022 से प्लास्टिक के उत्पाद प्रतिबंधित - आदेश

इस 👇 बारे में भी जानें।
अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया।

इस 👇 बारे में भी जानें।
मोगली उत्सव 2022 के दिशा निर्देश

इस 👇 बारे में भी जानें।
कालिदास समारोह क्या है? प्रमुख प्रतियोगिताएँ एवं इनका आधार, सत्र 2022-23 में समारोह हेतु प्रमुख तिथियाँ

इस 👇 बारे में भी जानें।
बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण - प्रमुख जानकारियाँ

इस 👇 बारे में भी जानें।
सत्र 2021-22 एवं 2022–23 हेतु गणवेश वितरण आदेश के महत्वपूर्ण 10 बिन्दु

इस 👇 बारे में भी जानें।
Class 1st and 2nd FLN Evaluation

इस 👇 बारे में भी जानें।
भाषा संगम कार्यक्रम क्या है? RSK पत्र

इस 👇 बारे में भी जानें।
एफ. एल.एन अंतर्गत कक्षा 3 के शिक्षकों हेतु ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण आदेश

इस 👇 बारे में भी जानें।
महिला कर्मचारियों को 7.दिन का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश आदेश

इस 👇 बारे में भी जानें।
Udise+ पोर्टल पर डाटा संकलन की जानकारी

इस 👇 बारे में भी जानें।
ओजस यूथ क्लब ₹5000 की राशि

इस 👇 बारे में भी जानें।
FLN कक्षाओं का कोर्स दिसंबर तक कितना हो जाना चाहिए?

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. 6500 से 10500 वेतनमान वाले कर्मचारी राजपत्रित अधिकारी हैं।
2. नियुक्ति – गलत जानकारी देकर नियुक्ति पाना, नियुक्ति में प्राथमिकता
3. वरिष्ठता निर्धारण नियम
4. अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन (कक्षा 5 व 8) सत्र 2023-24 हेतु दिशा-निर्देश एवं महत्वपूर्ण जानकारी
5. ब्लूप्रिंट के आधार पर तैयार मासिक मूल्यांकन टेस्ट माह अगस्त 2023
6. अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन वर्ष 2023-24 कक्षा 1 से 4 एवं 6 से 7 हेतु RSK के दिशा-निर्देश व टाइम टेबल

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. जन शिक्षक के कार्य एवं उत्तरदायित्व
2. कर्मचारियों/शिक्षकों के सेवा काल की प्रमुख तिथियाँ
3. मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते।
4. मप्र राज्य कर्मचारी गृहभाड़ा भत्ते की दरें।
5. शासकीय पत्रों एवं राजकाज में प्रयुक्त कठिन पारिभाषिक शब्दों के अर्थ
6. शिक्षा सत्र 2022 23 की गतिविधियां आर. एस. के. निर्देश
7. जानिए आपके जिले की शिक्षा के क्षेत्र में क्या है रैंकिंग
8. शिक्षकों की वरिष्ठता कब प्रभावित होती है
9. कर्मचारियों के लिए आदर्श आचरण संहिता के मुख्य बिंदु।
10. Date of birth (जन्मतिथि) अंग्रेजी शब्दों में कैसे लिखें।
11. विद्यालय Udise कैसे भरें
12. शासकीय कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के अलावा मिलने वाली सुविधाएँ।
13. अशासकीय विद्यालय में क्रीड़ा शुल्क केवल 40% भाग रहेगा- निर्देश
14. मध्य प्रदेश योग आयोग का गठन

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. विभागीय जाँच निलम्बन एवं निलम्बन से बहाली प्रक्रिया
2. मोटर कारों पर तिरंगा फहराने का विशेषाधिकार किन्हें है?
3. समयमान वेतन एवं क्रमोन्नत वेतनमान
4. न्यू पेंशन स्कीम नियमावली।
5. पेंशन से आशय।
6. अवकाश के प्रकार एवं अवकाश हेतु पात्रता।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. नियुक्ति में प्राथमिकता एवं आयु सीमा में छूट
2. विद्यालयों में शिक्षक छात्र अनुपात
3. कर्मचारियों हेतु गृह भाड़ा भत्ता से संबंधित संपूर्ण जानकारी।
4. एकीकृत शाला निधि (Composite school grant) वर्ष 2022-23
5. एण्डलाइन टेस्ट 2022_23 महत्वपूर्ण बिंदु।
6. अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्रता एवं अपात्रता

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. स्थानान्तरण नीति 2022
2. ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम से लगेगी हाजिरी
3. हाथ धुलाई दिवस- हाथ धोने के प्रमुख स्टेप्स
4. अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा 2022 23 का स्वरूप - महत्त्व बिंदु
5. 5th 8th परीक्षा पंजीकरण संशोधित तिथियाँ
6. प्राथमिक शिक्षक वरिष्ठता सूची 2023-24
7. शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की प्रमुख धाराएँ
8. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आधारभूत सिद्धांत एवं विजन

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like




RSK के निर्देश– नवीन शिक्षा सत्र 2024-25 | परीक्षा परिणाम | प्रवेशोत्सव | अप्रैल माह की गतिविधियाँ | Activities of the new academic session 2024-25

इस लेख में राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र में नवीन सत्र 2024-25 की गतिविधियों के संबंध में विस्तार के साथ जानकारी दी गई है।

Read more

परीक्षा के दरम्यान सी.डब्लू.एस.एन. (दिव्यांग) विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी | CWSN students facilities during the examination

इस लेख में cwsn (दिव्यांग) विद्यार्थियों को परीक्षा के दरमियान दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई है।

Read more

सत्र 2023-24 हेतु कक्षा 8वीं के प्रोजेक्ट वर्क (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सा.विज्ञान) की सूची

इस लेख में वार्षिक परीक्षा 2023-24 हेतु कक्षा आठवीं के लिए राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा निर्देशित प्रोजेक्ट वर्क के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe